फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्टेडियम निर्माण के लिए पाइपलाइन की शिफ्टिंग शुरू, आज भी रहेगा जलसंकट

Sat, 27 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में हो रहा जलापूर्ति पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए जलापूर्ति पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम शनिवार से शुरू हो गया। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों में जलसंकट पैदा हो गया है।
नगर पालिका के अनुसार, पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य रविवार शाम तक चलेगा। इसलिए तब तक प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जलापूर्ति प्रभावित होने से सिकटिहा, कांशीराम कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। कई परिवारों ने सार्वजनिक नलों और पड़ोसियों के घरों से पानी लेकर दैनिक जरूरतें पूरी कीं।
नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जीआईसी परिसर में मिनी स्टेडियम निर्माण के दौरान नगर पालिका की जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पाइपलाइन को हॉस्टल के पीछे की ओर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि काशी नगर, सिकटिहा, ऑफिसर कॉलोनी, गंगोत्री नगर, मान्यवर कांशीराम कॉलोनी, डीसी रोड, बहादुर नगर, महाराज नगर, शमशेर नगर और नई बस्ती में रविवार शाम तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में लखीमपुर नगर पालिका और खीरी नगर पंचायत से टैंकर मंगवाकर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें।

जीआईसी मैदान में हो रहा जलापूर्ति पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें