फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंदिर में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

Sat, 27 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर-छह स्थित एक मंदिर में चोरी का प्रयास करते युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चोरी किए गए सामान के साथ उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-छह निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। घर के सामने स्थित मंदिर में एक युवक घंटा काटता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से मंदिर की घंटी, आरती का सामान, त्रिशूल, डमरू, छोटी घंटियां, प्लास तथा बड़ा घंटा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुश निवासी नौरंगाबाद, थाना सिंगाही बताया। तहरीर में बरामद सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। आरोप है कि इसी मंदिर से 20-25 दिन पहले भी दो घंटे चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें