मेन मार्केट की सड़क पर जल निगम द्वारा बिछाई गई अंडर ग्राउंड पाइपलाइन सायं पांच बजे अचानक फट गई। देखते ही देखते सड़क और आसपास की दुकानों में जलभराव हो गया। पाइपलाइन फटने से सड़क पर हुए गहरे गड्ढों में पानी भर गया। उधर से गुजर रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला हिस्सा घुसने से वह पलटने से बाल-बाल बच गई। जिसे देखकर रोड पर भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
कस्बा की मेन मार्केट से निकली गोला-कुकरा रोड पर बिछी अंडर ग्राउंड पाइपलाइन सोमवार सांय पांच बजे के लगभग अचानक फट गई। पाइप लाइन के फटते ही सड़क और आसपास की दुकानों में जलभराव हो गया।
इसको लेकर व्यापारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान उधर से गुजर रही लकड़ी लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर गड्ढे में भरे पानी में घुस गई। जिससे वह बाल-बाल पलटने से बच गई। व्यापारियों ने इसकी सूचना ट्यूबवेल ऑपरेटर को दी। जहां से पानी की सप्लाई बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
इसको लेकर व्यापारियों और आमजनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जल निगम के जिम्मदारों पर कस्बा में बिछाई गई घटिया पाइपलाइन का आरोप लगाते हुए इसे बदलने की मांग की है।