फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाइपलाइन फटी, सड़क के गड्ढों में भरा पानी

Mon, 01 Sep 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फटी पाइप से सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
निघासन। ग्राम पंचायत दौलतापुर में हुलासीपुरवा से नौगवां मार्ग पर बीते 10 दिन से जल निगम की फटी पाइप लाइन राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बहते पानी से सड़क पर बने गड्ढे ने तालाब का रूप ले लिया है। स्थिति यह है कि लोगों का आवागमन तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनहोनी हो सकती है। गंदा पानी गांव के घरों तक पहुंच रहा है। लोग मजबूरी में वही पानी पीने को विवश हैं। बरसात में यह क्षेत्र पहले ही बाढ़ से प्रभावित रहता है। ऐसे में स्वच्छ पेयजल का संकट और गहरा गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।
ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल का कहना है कि जल विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। पाइपलाइन जल्द दुरुस्त की जाएगी। टंकी ऑपरेटर विपिन कुमार का आरोप है कि यह टंकी ग्राम प्रधान के अधीन है। पूरे गांव में कई जगह लीकेज है। हमें वेतन तक नहीं मिल रहा, फिर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण बालकुमार, महेश कुमार, अनिल और बाल गोविंद ने जल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब ऑपरेटर को वेतन नहीं मिलेगा तो मरम्मत का काम कैसे चलेगा। यही कारण है कि पूरे गांव में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता ने बताया कि मामले में संबंधित जेई से पूरी जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। अभी तक इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें