निघासन सीएचसी में मौजूद घायल। संवाद
निघासन (खीरी)। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में शनिवार रात तिलक समारोह में जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सीएचसी में किया गया।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के बीबीपुर इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के लोग निघासन कोतवाली क्षेत्र के टापरपुरवा गांव निवासी संदीप के यहां तिलक चढ़ाने जा रहे थे। शनिवार रात करीब आठ बजे पिकअप सिसैया क्रेशर के पास पहुंची, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।
हादसे में ब्रजेश, बाबूराम, निहाल, तुलसीराम, साहिल, रवि कुमार, नीलू, सर्वेश, जितिन, अनिल, पैकरमा, दिलीप, धर्मेंद्र और साजन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. दिवाकर गिरि ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
निघासन सीएचसी में मौजूद घायल। संवाद