फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो= नरेश गुप्ता उर्फ नीलू
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की अल सुबह पीलीभीत बस्ती हाईवे स्थित मालवा ढाबे के पास ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नगर के सर्वोदय नगर निवासी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता के चार बेटों में दूसरे नंबर का 31 वर्षीय पुत्र नरेश गुप्ता उर्फ नीलू दिल्ली में कई वर्षों से रहकर अपनी निजी पिकअप से भाड़े पर माल ढोने का काम करता है। बताया कि सुबह करीब छह बजे नरेश गुप्ता गाजियाबाद से लखनऊ के लिए माल भरकर अपने पिकअप से जा रहा था।
रास्ते में पीलीभीत-बस्ती हाईवे स्थित मालवा ढाबे के पास सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। इससे पिकअप चालक नरेश गुप्ता उर्फ नीलू और उसका साथी 32 वर्षीय राहुल शुक्ला गंभीर घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पिंकी गुप्ता, 11 वर्षीय पुत्र कान्हा, 8 वर्षीय पुत्री वैष्णवी, 4 वर्षीय पुत्री काव्या को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें