फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंचाई संघ के चुनाव में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नलकूप विभाग परिसर में रविवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश का द्वितीय अधिवेशन/ चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चुनाव को अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की। हंगामा भी हुआ। तकनीकी संघ के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष/चुनाव के प्रांतीय पर्यवेक्षक संजय यादव ने बताया कि सिंचाई संघ लखीमपुर शाखा का रविवार को चुनाव संपन्न कराया गया है। इसमें रहीश पाल को अध्यक्ष, अंकुर वर्मा को मंत्री, पुष्कर तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और फरमान अली को सम्प्रेक्षण चुना गया। है।
विभागीय अनुमति के बाद नियमानुसार यह चुनाव कराया गया है, जो नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन विरोध कर रहा है और उसके संगठन को विभाग पहले ही अमान्य कर चुका है। हमारा चुनाव नियमानुसार कराया गया है। इधर, चुनाव के दौरान अगर पुलिसबल न होता तो विवाद हो सकता था। चुनाव के दौरान पुलिस ने एक पक्ष को परिसर से बाहर कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें