फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवती ने जहर खाकर दी जान

Wed, 23 Jul 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/शारदानगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और फिर शादी से इन्कार से क्षुब्ध एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक वह शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने मना कर दिया और युवती को धमकी दी। इससे आहत होकर 18 जुलाई की रात युवती ने जहर खा लिया। प्रेमी पर आरोप लगाते हुए युवती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था।
जानकारी होते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। युवती के परिजनों ने घटना के लिए आरोपी युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमी इमरान और उसके पिता इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें