फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करती लेखनी सेठ

विज्ञापन
महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करती लेखनी सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन, सीडीएस बिपिन रावत सहित शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में महापुरुष चित्र प्रदर्शनी लगी। इस दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदर्शनी का शुभारंभ नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अभिषेक वर्मा ने किया। शिक्षकों ने छात्रों को महापुरुषों के जीवन परिचय के बारे में बताया। छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए आतंकवादियों पर भगवान रहम करे, क्योंकि भारतीय सेना रहम करेगी नहीं, मैं लौटकर अवश्य आऊंगा या तो तिरंगा लहराकर आऊंगा या तिरंगे में लिपटकर आऊंगा आदि स्लोगन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्रों को महापुरुषों की शहादत पर मिली स्वतंत्रता कायम रखने के साथ देश की सेवा में सर्वस्व न्यौछावर करने की शपथ दिर्लाई। प्रबंधक प्रेम शंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ, इतिहास संकलन समिति संयोजक राजेश दीक्षित, नगर प्रचारक सतीश, अरुण, प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह, संचालिका लेखनी सेठ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें