फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दिया एक दिवसीय धरना

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में मांगों को लेकर धरना देते फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
20 दिसंबर से जरूरी सेवाएं बाधित करने का एलान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्टों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केवल 16 दिसंबर तक आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। अगर तब भी मांगों पर संज्ञान न लिया गया तो 20 दिसंबर से इन सेवाओं को भी बाधित कर दिया जाएगा।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी पीएचसी के फार्मासिस्टों ने प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, दवाओं का नुस्खा लिखने का अधिकार, उपकेंद्र एवं वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा एवं बैचलर फार्मेसी को शामिल करने, पदों के सृजन में संशोधन करने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मांगों पर सकारात्क निर्णय न लिए जाने पर फार्मासिस्ट संगठन आंदोलन कर कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। धरने पर जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें