फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इलाज के लिए बुलाया फार्मासिस्ट, भेज दिया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के अलीगंज मार्ग स्थित सिंगाही धर्मशाला निवासी गोपालक पंकज मिश्र ने राजकीय पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट के खिलाफ गाय के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पंकज मिश्र ने दी तहरीर में कहा कि उनकी पालतू बछिया कई दिनों से बीमार थी। इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट को बुलाया लेकिन उन्होंने स्वयं न आकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेज दिया। आरोप है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया। इससे बछिया की मौत हो गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले में उपमुख्य चिकित्साधिकारी अमित कात्यायन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बछिया का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें