फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी आज : 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए 150 बसों का इंतजाम

Thu, 29 Oct 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को जिले के 25 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज प्रशासन ने लखीमपुर और गोला डिपो की 150 बसों की व्यवस्था की है। साथ ही अभ्यर्थियों की मदद के लिए अस्थायी पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, गोंडा समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रोडवेज ने परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस लौटने की व्यवस्था की है।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डिपो की 100 बसें लगाई गई हैं। गोला डिपो से 50 बसें मंगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। अस्थायी पूछताछ केंद्र से अभ्यर्थियों को बसों के संचालन और आवागमन संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें