फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन को खीरी के परमिट मामलों पर भी लखनऊ में होगी चर्चा

Thu, 29 Oct 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परमिट संबंधी मामलों पर भी तीन नवंबर को लखनऊ में होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में चर्चा होगी। बैठक में लखनऊ मंडल के सभी जिलों के विभिन्न प्रकार के परमिट प्रकरणों पर निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा नीतिगत विषयों और न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन से जुड़े मामलों पर भी विचार होगा।
विज्ञापन

लखीमपुर के एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव अरुण कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे आयुक्त, लखनऊ मंडल के सभागार में होगी। इसमें मंडल के सभी जिलों के परमिट संबंधी मामलों पर विचार किया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण की ओर से पारित विभिन्न आदेशों के अनुपालन से जुड़े प्रकरण भी प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें