फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पक्के अतिक्रमण सड़क निर्माण में बन रहे रोड़ा

विज्ञापन
लोगों के लिए खतरा बन रही अधूरी सड़क। संवाद - फोटो : पीपा पुल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) शहर की दो प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण करा रहा है। कई माह से धीमी गति से चल रहा निर्माण शहर वासियों के लिए परेशानी बना हुआ है। कार्य में तेजी न आने का प्रमुख कारण पक्का अतिक्रमण न हटाया जाना है। हालांकि विभाग सोमवार से अतिक्रमण हटवाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


राजापुर चौराहे से डॉन बाॅस्को स्कूल के पास नहर पुलिया तक फोर लेन का काम शुरू कर दिया गया है। निघासन रोड की तरह इस सड़क से भी अभी पक्के अतिक्रमण सहित बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर नहीं हटवाए गए हैं। लोगों को आशंका है कि कहीं निघासन मार्ग की तरह इस सड़क का भी ऐसा हाल न हो जाए। विभाग ने इस मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से शहरवासियों को जाम के साथ यहां से गुजरते समय उड़ रही धूल से भी परेशान होना पड़ रहा है।



पुलिया निर्माण से लग रहा है जाम
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहा से महेवागंज व मंझरा तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कई माह पहले शुरू किया गया था। इस मार्ग पर आधा-अधूरा कार्य हुआ है। यहां न तो खंभे हटाए गए हैं और न ही ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह पर रखा गया। खंभे व ट्रांसफार्मर सड़क पर होने से जाम के साथ ही लोगों के खतरा बना हुआ है। वहीं इस मार्ग पर दो जगह पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इससे इस मार्ग पर लम्बा जाम लग रहा है।
विज्ञापन


सोमवार से पुलिस फोर्स मिलते ही अतिक्रमण हटवाने का काम शुरू किया जाएगा। बिजली विभाग को भी खंभे व ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। - केके झा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

लोगों के लिए खतरा बन रही अधूरी सड़क। संवाद- फोटो : पीपा पुल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें