फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समैसा गांव में बनेगा स्थायी गोआश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। विकास खंड ईसानगर के गांव समैसा में गोआश्रय स्थल बनेगा। यह तहसील क्षेत्र का पहला स्थायी गोआश्रय स्थल होगा। इसके लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने समैसा गांव की नवीन परती श्रेणी की 0.980 हेक्टेयर भूमि पशुपालन विभाग के नाम परिवर्तित कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद पशुपालन विभाग अब उस भूमि पर स्थायी गोआश्रय स्थल बनाने जा रहा है। इससे समैसा सहित क्षेत्र के गांवों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को आश्रय मिल जाएगा। बता दें कि तहसील क्षेत्र में कुल 23 अस्थायी गोआश्रय स्थल हैं। इसमें करीब सात हजार गोवंशीय पशु संरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें