फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने शुरू किया धरना

Sat, 21 Nov 2015 10:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के रवैये से असंतुष्ट स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारियों ने शनिवार से सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आपातकालीन सेवाएं बंद कर देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कहा कि चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी रामनरेश वर्मा का  जीपीएफ प्रकरण एक सप्ताह पूर्व से सीएमओ कार्यालय में पड़ा है जो अभी तक स्वीकृत नहीं किया गया है। जब उसने इस संबंध में सीएमओ से अनुरोध किया तो उसे कार्यालय से भगा दिया गया जब संघ ने वार्ता करने का प्रयास किया तो सीएमओ ने वार्ता करने से मना कर दिया, इसके अलावा कर्मचारियों के नामांकन फार्म नहीं भरवाए गए हैं। शीतकालीन वर्दी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने मांग की कि सभी चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी जिनकी सेवा तीन वर्ष पूर्ण हो चुकी है तत्काल समायोजित किया जाए। सफाई कार्य करने वाले एवं रात्रि की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। मृतक आश्रितों को तत्काल सेवा में लगाया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन एवं देयकों का भुगतान शीघ्र कराया जाए। चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे में सभी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे लोग आपातकालीन सेवा बंद कर देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें