फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बर्फीली हवा से कांपे लोग, आज भी रहेगा शीत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार को मौसम साफ रहा। कोहरा भले ही नजर नहीं आया, लेकिन न तो धूप निकली और न ही सर्दी का सितम कम हुआ है। सुबह से चल रही शीतलहर ने लोगों को फिर कंपकंपा दिया।
विज्ञापन

लोग जरूरी काम से ठिठुरते हुए निकले। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। फिलहाल भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

जिले में पछुआ हवाओं ने सर्दी के प्रकोप को और अधिक बढ़ा दिया है। तापमान भी नहीं बढ़ रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज चल रही शीत लहर से बचने के लिए बाइक और स्कूटी पर लोग चेहरे पर गर्म कपड़ा, मफलर आदि लपेटकर निकले।
विज्ञापन


दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया। पूरे दिन सर्दी का ऐसा असर रहा कि लोग दिन में भी अलाव जलाकर तापते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें