फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी से पीड़ित महिला की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे लोग

विज्ञापन
पीड़ित को ब्लड दिलाने पहुंचे दीपक पुरी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खून की कमी से जूझ रही महिला की मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं। लोगों ने महिला को एक यूनिट रक्त मुहैया कराकर जरूरत पड़ने पर और उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। धौरहरा के अभयपुर निवासी तमीजा की 25 वर्षीय पुत्री नसरीन पत्नी मकदूम जिला अस्पताल के मेडिकल महिला वार्ड में भर्ती है। तमीजा ने बताया कि डॉक्टर ने खून की कमी बताकर ब्लड चढ़वाने के लिए कहा था, लेकिन खून देने के लिए सगे संबंधियों तक ने दूरी बना ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद दीपक पुरी ने अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्त उपब्लध कराया। उधर, रामजी पुरी ने जरूरत पड़ने पर और रक्त मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। दीपक पुरी ने बताया कि अखबार में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्त दिलवा दिया है। उधर, रामजी पुरी ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का वादा किया है।
विज्ञापन

महिला को एक यूनिट रक्त दिलवा दिया गया है। हालांकि जांच में हीमोग्लोबिन पर्याप्त मिला है। शरीर में सूजन का कारण कुछ और भी हो सकता है।
डॉ. आईके राम चंदानी प्रभारी सीएमएस ,जिला अस्प्ताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें