फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल बाढ़ में सुदूरपश्चिम के कई जिलों के लोग लापता

Thu, 27 Aug 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शिवशंकर जोशी
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोसी नदी में आई भीषण बाढ़ में सुदूर पश्चिम प्रदेश के 85 लोग लापता हो गए हैं। इनमें कंचनपुर के 29 और कैलाली के 20 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

डडेलधुरा के 15, बाजुरा के 14 और बेतड़ी के चार लोग भी लापता हैं। डोटी के दो और अछाम का एक व्यक्ति भी बाढ़ में बह गया है।सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय, धनगढ़ी के प्रवक्ता पदम बहादुर बिष्ट ने इन लोगों के संपर्कविहीन होने की पुष्टि की है। घटना बुधवार सुबह नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद हुई। लापता अधिकतर लोग जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूर हैं।
पुलिस ने आशंका जताई है कि लापता लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।
लापता सुरक्षाकर्मियों में बेतड़ी जिले की विनीता बोहरा और हिकमत बोहरा शामिल हैं। कंचनपुर के नरेंद्र प्रसाद भट्ट और डडेलधुरा के नारद सार्की भी संपर्कविहीन हैं। कैलाली के धनगढ़ी वार्ड 12 निवासी शिव शंकर जोशी भी लापता हैं। धनगढ़ी निवासी 24 वर्षीय पुष्पा शाही और घोड़ाघोड़ी निवासी चुनकी डंगौरा भी लापता लोगों में शामिल हैं। टीकापुर नगर पालिका वार्ड एक के समितिपुर गांव निवासी वीर बहादुर चौधरी सहित कई अन्य लोग भी संपर्कविहीन हैं।

शिवशंकर जोशी

शिवशंकर जोशी

शिवशंकर जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें