मैगलगंज। भारतीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किए दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, इससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
कस्बा निवासी नूर अहमद और दूसरे पक्ष सुलेमान ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसमें एक दूसरे पर एक-एक फुट जमीन को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर लाठियां और चाकू-छुरी चलीं, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरीके से मामले को शांत किया।
अपराध निरीक्षक गौरी शंकर पाल का कहना है कि भारतीय विद्यालय के सामने सरकारी जमीन पड़ी हुई है, जिसको कुछ दिन पूर्व खाली करा दिया गया था। उसी जगह पर जिन लोगों से कब्जा हटाया गया था, उनमें पुन: कब्जेदारी को लेकर संघर्ष हो गया। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। संवाद
ईसानगर में आपसी मारपीट में घायल हुए लोग- फोटो : LAKHIMPUR