फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सायफन की धीमी सफाई से लोग परेशान, मुख्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सुहेली सायफन की सिल्ट सफाई में हो रही लापरवाही से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुहेली नदी का प्राकृतिक प्रवाह चालू कराने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सफाई कार्य प्रारंभ किया गया था। क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बावजूद सफाई कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है।
नदी के आसपास अवैध कब्जों के चलते सफाई कार्य में बाधा आ रही है। पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है, जिससे विरोध भी पनप रहा है। लोगों का आरोप है कि बाढ़ खंड के अधिकारी केवल खानापूरी कर रहे हैं। सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि सुहेली सायफन के 24 बैरल के अंतर्गत 17 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का आदेश था, लेकिन अबतक मात्र 25 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। यदि मानसून से पहले सफाई कार्य पूरा नहीं हुआ तो 22 ग्राम पंचायतों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हाल ही में एसडीएम राजीव निगम को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में ग्राम प्रधान सुनीता देवी, पूर्व प्रधान श्यामलाल, अंग्रेज सिंह, कुलविंदर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें