फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ साल से नहीं आई पेंशन, चक्कर काट रहीं महिलाएं

Wed, 18 Jun 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भंता देवी। - फोटो : reasi
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुजुर्ग, दिव्यांग व निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ देने के लिए शासन गंभीर है, लेकिन जिला स्तर पर अफसर नहीं। कई महिलाएं पेंशन के लिए डेढ़ साल से भटक रही हैं। उन्होंने कई बार जिला प्रोबेशन विभाग में प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद निराश्रित महिलाओं को सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सके। प्रति माह एक हजार रुपये के हिसाब से तीन माह की एक साथ तीन हजार रुपये पेंशन उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
विभागीय ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में लखीमपुर की 91,757 निराश्रित महिलाओं को पेंशन भेजी गई। इसके बाद भी काफी महिलाएं पेंशन के लिए भटक रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास रोजाना 10 से 15 महिलाएं पेंशन न मिलने की वजह से पहुंच रही हैं। विभाग कागज तो जमा करा लेता, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया जाता।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों ने बताया कि दस्तावेजों की कमी, बैंक खाते में समस्या, ई-केवाईसी न होना आदि कई कारणों से पेंशन रुक जाती है।


डेढ़ साल से खाते में पेंशन की धनराशि नहीं आई है। विभाग में पूर्व में कई बार प्रार्थनापत्र दिया है। इस बार भी अफसरों को अवगत कराया है।
-भंता देवी, अर्जुनपुरवा


पहले नियमित पेंशन आती थी, लेकिन दिसंबर, 2024 से खाते में राशि नहीं आई। इसके बाद से विभाग में दो बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हूूं।
-आशा गुप्ता, बुद्ध बिहार कॉलोनी


पिछले डेढ़ साल से पेंशन नहीं आई। इस कारण आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में कई बार प्रार्थनापत्र दे चुकी हूं।
-रामबेटी, मूसेपुर
-

छह माह से मेरे खाते में पेंशन नहीं आई। अन्य महिलाओं की पेंशन आ चुकी है। विभाग में प्रार्थनापत्र दिया है।
-प्रेमा, शिवपुरी
-
ई-केवाईसी अपडेट न होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। ई-केवाईसी बार-बार फेल हो रही है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन


-लवकुश भार्गव, जिला प्रोबेशन अधिकारी

भंता देवी। - फोटो : reasi

भंता देवी। - फोटो : reasi

भंता देवी। - फोटो : reasi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें