बांकेगंज-गोला मार्ग पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल। संवाद।
बांकेगंज। तेज हवा के साथ हुई बारिश में बांकेगंज-गोला मार्ग पर निपनियां गांव के पास बुधवार रात विशालकाय पीपल के पेड़ की मोटी डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि डाल गिरने के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था।
ग्रंट नंबर 11 पंचायत के निपनियां गांव के पास डाल गिरने की तेज आवाज सुनकर सो रहे ग्रामीणों की नींद खुल गई। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि शेर सिंह ने सड़क के बीच पड़ी डाल हटवाई, जिसके करीब एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। ग्रामीणों के मुताबिक वन एवं वन्यजीवों की निगरानी का दावा करने वाले वन विभाग को घटना की भनक तक नहीं लगी।