फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 19 केंद्रों पर पीसीएस-प्री परीक्षा आज, 7596 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 19 केंद्रों पर रविवार को होने वाली पीसीएस-प्री की लिखित परीक्षा में सात हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2: 30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार को शहर के कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय सहित अन्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच की। दोनों अफसरों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, कक्ष निरीक्षण और स्ट्रॉन्ग रूम आदि के बारे अवलोकन किया।
विज्ञापन

केंद्रों में नियुक्त कक्ष निरीक्षकों की जानकारी ली और लोक सेवा आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए कहा। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को परिचयपत्र जारी करने पर विशेष जोर दिया।
एसपी ने परीक्षा के दौरान सघन चेकिंग और अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने को कहा। परीक्षा केंद्रों से निर्धारित दूरी पर ही वाहन खड़े होने चाहिए।
-
सीतापुर और पीलीभीत के लिए विशेष बसें
पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए जिले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का आना-जाना रहेगा। जिले के काफी अभ्यर्थी अन्य जनपदों में परीक्षा देने जाएंगे। अन्य जनपदों के काफी अभ्यर्थी लखीमपुर परीक्षा देने आएंगे। अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर रोडवेज निगम ने विशेष तैयारी की है। सीतापुर, पीलीभीत सहित अन्य जनपदों के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि यहां यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें