फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खिलौनों की तस्करी के बाद थारू गांवों में बढ़ी गश्त

Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। बीते दिनों सूंड़ा में पकड़े गए दो करोड़ से अधिक के खिलौनों की तस्करी के बाद से एसएसबी व गौरीफंटा पुलिस ने थारू गांवों में चेकिंग बढ़ा दी है। वाहनों को नेपाल से आने वाले सामान को ट्रांसपोर्ट न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने चार जून को 20 हजार से अधिक आपत्तिजनक खिलौने बरामद किए थे। इसके बाद गौरीफंटा कोतवाल सतीश चंद्र व सूंड़ा एसएसबी इंचार्ज तिलक राज ने जवानों के साथ सूंड़ा से ढकिया तक संयुक्त रूप से मार्च किया। आने-जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की। गौरीफंटा कोतवाल सतीश चंद्र ने सूंड़ा मंडी व क्षेत्र में चल रहे ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को बगैर बिल के माल न लाने व नेपाल से तस्करी कर आने वाले माल को पलिया की ओर न ले जाने की हिदायत दी है। साथ ही बाॅर्डर पर दोनों सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सतर्कता व निगरानी बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें