फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में इलाज से पहले अव्यवस्था से जूझ रहे मरीज

Tue, 26 May 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी खुलने से पहले ही अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। आभा आईडी की प्रक्रिया के चलते केवल करीब 750 मरीजों के ही पर्चे बन सके। लाइन में धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी रही। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए लोग सबसे ज्यादा परेशान दिखे।
शिवम, करूणेश, मोनी और अफसाना ने बताया कि डॉक्टर तक पहुंचने में ही काफी समय निकल जाता है। इसके बाद दवा काउंटर पर भी लंबी लाइन में लगना पड़ता है।
अस्पताल परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से कई मरीज जमीन और बरामदों में बैठे नजर आए। भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं दिखी। अस्पताल में बनाया गया ओआरएस काउंटर भी खाली पड़ा मिला।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भी मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बनी रही। कई लोगों ने पर्चा बनने में देरी और पैथोलॉजी जांच प्रभावित रहने की शिकायत की। बढ़ते दबाव के चलते स्वास्थ्यकर्मियों पर भी काम का बोझ बढ़ गया है।
-
अल्ट्रासाउंड जांच बंद होने से लौटे मरीज
अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। इस दौरान करीब 70 से 80 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचे, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका मिला। काउंटर पर चिकित्सक के आकस्मिक कार्य से बाहर होने के कारण जांच बंद रहने की सूचना चस्पा थी। इससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा।
-
सीएमएस बोले- रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट के काम से गए थे
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट के काम से बाहर गए थे, इसलिए अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि ओआरएस काउंटर पर तैनात कर्मचारी करीब 11:30 बजे चला गया था, इसलिए काउंटर खाली मिला होगा।

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें