फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सक्रिय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान, नकदी, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मड़ियाघाट के पास संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की गई थी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुसैन अहमद निवासी रघुवापुर थाना फूलबेहड़ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे और उसके साथी शाकिर अली निवासी रौसा थाना फरधान को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से लूटे गए पीली धातु के कुंडल, 2,530 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

-
महिला से कुंडल लूट की घटना का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, छह अप्रैल की रात करीब नौ बजे मैगलगंज निवासी ज्ञाना मिश्रा बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थीं। अनुज साइकिल वाली गली के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर कुंडल छीन लिए थे। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली मैगलगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर मड़ियाघाट के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें