फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चालक ने नहीं रोकी रोडवेज बस तो रात में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया यात्री

Tue, 14 Mar 2023 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मैलानी में चालक ने बाईपास तिराहा पर रोडवेज बस नहीं रोकी, जिससे यात्री खड़े रह गए। इससे क्षुब्ध एक यात्री बीच सड़क पर बैठ गया। 
विज्ञापन
सड़क पर बैठा यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी में शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस को बाईपास तिराहा पर न रोकने से क्षुब्ध होकर रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक यात्री बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर यात्री मान गया। 

विज्ञापन


खुटार कस्बे के निवासी जमुना प्रसाद त्रिपाठी की मैलानी में पशु आहार की दुकान है। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर जाने के लिए वह बाईपास तिराहा पर पहुंचे। पलिया से शाहजहांपुर की ओर जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस के मैलानी पहुंचने पर उन्होंने और साथ में खड़े अन्य यात्रियों ने हाथ देकर बस को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इससे क्षुब्ध होकर वह बाईपास तिराहा पर अकेले ही धरने पर बैठ गए। 

HSRP: जुर्माने से बचना है तो वाहन में जल्द लगवा लें एचएसआरपी, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने कहा कि बस न रुकने से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले यात्री खड़े ही रह गए। रोडवेज के चालक-परिचालक मनमानी कर अक्सर बाईपास तिराहा पर बसें नहीं रोकते हैं, जिससे यात्रियों को रात में परेशानियां होने के साथ ही रोडवेज को भी राजस्व की क्षति होती है। पुलिस के समझाने बुझाने पर वह मान गए और उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन

अक्सर बिना रुके चली जाती हैं रोडवेज बसें

बाईपास तिराहा के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रोडवेज बस के परिचालक मनमानी पर उतारू हैं। पलिया से दिल्ली, जयपुर, शाहजहांपुर के बीच संचालित रोडवेज की बसें अक्सर रात को मैलानी बाईपास तिराहा पर नहीं रुकती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियां होती हैं।

The Elephant Whispers: ऑस्कर विजेता फिल्म के रघु हाथी जैसी है दुधवा की 'दुर्गा' की कहानी, इरशाद ने की देखभाल

यात्रियों को मजबूरन निजी बसों में जाने को विवश होना पड़ता है और रात में मजबूरी का फायदा उठाकर निजी बस संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। इससे जहां रोडवेज को राजस्व की भारी क्षति होती है, वहीं यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें