फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसगवां में प्रधानों ने दिखाई एकजुटता

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पसगवां।
विज्ञापन
प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कहा, अफसरशाही और अन्याय के खिलाफ संघर्ष होगा
विज्ञापन

- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान  संगठन की बैठक
ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक में प्रधानों ने गुरुवार को एकजुटता दिखाई। एलान भी किया कि अफसरशाही और अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा। इसके खिलाफ संघर्ष होगा। प्रधान आर्थिक तथा मानसिक शोषण से नाराज थे।
विज्ञापन

मालूम हो कि ग्राम पंचायत बालदेवता में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत होने और सांसद प्रतिनिधि द्वारा अन्य पंचायतों में भी जांच कराने की बात कहने से प्रधान खफा थे। इसी मुद्दे पर बुलाई गई बैठक में बालदेवता के प्रधान सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया कि उसने कार्य कराया है, फिर भी झूठे आरोप लगाकर उसे परेशान किया जा रहा है। बचिगावां के प्रधान ने आरोप लगाया कि 1500 रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद भी ब्लॉक के एक अधिकारी ने कार्य नहीं किया है। संरक्षक क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि 80 प्रतिशत प्रधान नए हैं। तकनीकी ज्ञान नहीं है। जवाबदेही के कारण सचिव का काम प्रधान करते हैं। बैठक के मध्य एक आठ सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ नजमा सिद्दीकी को दिया, जिसमें मनरेगा योजना की बकाया मजदूरी भुगतान करने, इसी योजना में पक्का कार्य शुरू कराने, एनआरइपी लिपिक की शीघ्र नियुक्ति कराने, प्रधानों के आर्थिक शोषण बंद कराने सहित कई मांगे शामिल हैं। बैठक में बुलाए गए एडीओ पंचायत रामू अवस्थी ने कहा कि उन्हें पूरे अभिलेख उपलब्ध कराएं, वह काम करने को तैयार हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह पहाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के प्रांतीय महामंत्री श्याम नारायण शुक्ल, पंकज यादव, राधेश्याम ,आरिफ खान, रामौतार, राहुल गुप्ता, रामलोटन यादव, प्रभुदयाल, जावेद खां सहित तमाम प्रधानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें