फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य में प्रतिभागियों ने मचाई धूम

Sat, 13 Aug 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dance - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह का पांचवां दिन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के संस्कृति सप्ताह के पांचवें दिन सौभाग्य पैलेस में हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई। मुख्य अतिथि इतेंद्र वर्मा और विशिष्ट अतिथि आल्विन माथा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
नूतन और प्रतीक बरनवाल के संयोजन में हुई इस एकल नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका कंवलजीत चावला और शहनवाज अंसारी ने निभाई। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में डॉन बास्को की ईशा यादव और ईशा मौर्या क्रमश: विजेता और उपविजेता रहीं। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की भूमि शेखर, चिल्ड्रेंस एकेडमी की अनन्या खरे, सीएमएस की मानवी दीक्षित, महेंद्र शिक्षा सदन की अनामिका शर्मा, मुस्कान पटवा, सुहानी सिंह और तान्या कनौजिया को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सभी प्रतिभागियों को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक कंवलजीत चावला ने गीतों का चयन कुछ हटकर करने का परामर्श दिया। मुख्य अतिथि इतेंद्र वर्मा ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करने और युवा पीढ़ी को मंच देने के लिए भारत विकास परिषद की सराहना की। कार्यक्रम में अध्यक्ष राज किशोर पांडेय प्रहरी, रूपम तिवारी, सचिव ज्ञान प्रकाश बरनवाल, जीएन तिवारी, श्रीपाल जैन, पुनीत मेहरोत्रा, दिलीप गुप्ता, विकास धमेजा, मनीष, राजेश, राजीव, नितिन बरनवाल, नितिन, शिप्रा श्रीवास्तव, राधा मिश्रा, रीना श्रीवास्तव, डॉ. निमेष शुक्ला, सुनीता शुक्ला, रेशू, उपमन्यु त्रिवेदी, सुधा वर्मा, पारुल वर्मा, डॉ. अनिल त्रिपाठी, स्मिता गर्ग, नमिता, इला बरनवाल, महिला संयोजिका प्रतिमा रस्तोगी, शिव कुमार रस्तोगी, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें