फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एशिया के दूसरे सबसे लंबे झूला पुल का हिस्सा महाकाली में समाया

Fri, 02 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध दोधारा चांदनी का क्षतिग्रस्त पुल। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गौरीफंटा (खीरी)। नेपाल के कंचनपुर जिले में महाकाली नदी पर बना एशिया का दूसरा सबसे लंबा झूला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का बीच का हिस्सा एक पिलर समेत नदी में समा गया। इससे दोधारा-चांदनी और भीमदत्त नगर पालिका के बीच पैदल, साइकिल और बाइक से आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

कंचनपुर के जिलाधिकारी मदन कोइराला ने बताया कि पुल की लंबाई 1452.96 मीटर है। करीब 22 वर्ष पहले संवत 2061 में बने इस पुल में आठ पिलर हैं। बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच लोगों ने पुल को धंसते देखा। करीब आठ बजे बीच का हिस्सा एक पिलर समेत नदी में गिर गया। घटना के समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
भीमदत्त नगर पालिका की ओर से छठा और दोधारा-चांदनी की ओर से तीसरा पिलर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुल टूटने से पैदल, साइकिल और बाइक सवारों का आवागमन रुक गया है। महेंद्रनगर बाजार आने-जाने में भी यह पुल दूरी कम करता था। पुल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी था। सुदूर पश्चिम प्रदेश की टीम पुल का निरीक्षण करेगी। मरम्मत के बाद ही आवागमन फिर शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें