पलिया नगर पालिका की बोर्ड बैठक में होती चर्चा। स्रोत : नगर पालिका
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में पार्क निर्माण व क्लाॅक टावर का निर्माण कराने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका सदस्यों ने कार्यों पर विचार-विमर्श करने के बाद स्वीकृति दी।
पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में गन्ना समिति के बाहर पार्क का निर्माण कराने, सभी वार्डों में डिजाइनर लाइट का अधिष्ठापन कराने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। पुराने बस स्टैंड पर क्लाॅक टाॅवर का निर्माण कराने पर भी विचार किया गया, जिसका सभी ने प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सभी वार्डों में वार्ड संकेतक बोर्ड लगवाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान कई वार्ड के पालिका सदस्य बैठक में मौजूद रहे।