फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अभिभावकों का इंतजार खत्म, आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

Sun, 01 Feb 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 17 फरवरी तक चलेगी। 18 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पहले चरण के प्रवेश 20 फरवरी से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले भर में 848 स्कूल पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में पांच हजार से अधिक सीटें आरटीई की हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाता है। इस बार प्रवेश-प्रक्रिया विलंब से शुरू हो रही है। विभाग का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को इस योजना का लाभ मिले।
शासन स्तर से इस बार आरटीई योजना को लेकर पोर्टल पर तमाम तरह के बदलाव किए गए थे। इसको लेकर इस बार देरी से आवेदन मांगे गए हैं। बताते चलें कि इस योजना के तहत पढ़ाई से लेकर किताबों का खर्च भी सरकार उठाती है। इस बार एलकेजी के लिए चार साल, यूकेजी के लिए पांच साल व कक्षा एक के लिए छह साल की आयु तय की गई है। अभिभावक अपने वार्ड और गांव के आसपास के 10 विद्यालयों का विकल्प दे सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 9 मार्च को लाॅटरी प्रक्रिया और 11 मार्च से आदेश का वितरण होगा। तीसरा और अंतिम चरण 12 मार्च से लेकर 25 मार्च तक होगा। इस बीच आवेदनों का सत्यापन होगा। 27 मार्च को लाॅटरी प्रक्रिया और 29 मार्च से आदेश वितरण किया जाएगा।

अभिभावक साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज
बीएसए ने बताया कि आवेदन के समय कई बार अभिभावक पूरे दस्तावेज नहीं ले जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार चक्कर लगाना पड़ता है। इसको लेकर पहले से ही तैयारी पूरी रखें। कहा कि आवेदन करते समय जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मौजूदा समय की फोटो, निवास प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें