बाघिन ने गाय को मार डाला
ग्रामीणों ने गांव में बाघिन के आने की सूचना वन विभाग को दी। इस पर डिप्टी रेंजर एसपी त्रिपाठी, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, मुशीर,सोनू भारती समेत वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। बाघिन को गांव से बाहर निकालने की कमान संभाल ली और ग्रामीणों को छत पर जाने को कहा। उधर, बार-बार खदेड़े जाने पर बाघिन उग्र हो गई और उसने गांव निवासी इंद्रा देवी की गाय पर हमला कर दिया। बाघिन के हमले में गाय की मौत हो गई। इस बीच दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी बी प्रभाकर, बफरजोन उपनिदेशक सुंदरेशा, रेंजर साजिद हसन और दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ दया शंकर भी मौके पर पहुंच गए।
बफरजोन की मैलानी रेंज से निकली एक बाघिन रामपुर ढ़कैया गांव में घुस गई थी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित करते हुए बाघिन को जंगल वापस भेजने की कोशिश की। इसी दौरान बाघिन की मौत हो गई। बाघिन की गतिविधियों को देखकर यह अनुमान लगाया गया है कि बाघिन बीमार थी और शिकार करने में अक्षम थी। बाघिन का शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बाघिन की मौत का कारण स्पष्ट होगा।' - बी प्रभाकर, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व