लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को देर रात तक मतगणना जारी रही। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। परिणाम कुछ इस प्रकार रहे।
लखीमपुर ब्लॉक
खेतौसा से रामकरन, जिगनहा खानपुर से शर्मा प्रसाद, ढुसरू से शैलेंद्र कुमार, कोरैया चमरू से सुनीता देवी, रामपुर गोकुल से जसकरन, बेहटा से शोभा मिश्रा, रजौरा से नत्थू लाल, सैदापुर करनपुर से मूलचंद्र, खानपुर गुरेला से सुशीला देवी, फत्तेपुर से पुष्पा देवी, महमदपुर महेवा से शकुंतला, महंगू खेड़ा से गुड्डी देवी, मूडा धामू से सुनील कुमार, आधा चाट से अनुराग वर्मा, मरखापुर से गुड़िया देवी, नउवाखेड़ा से राजकुमार, उदयपुर सिकटिहा से जयप्रकाश, पचपेड़वा से मैना देवी, खानपुर से लक्ष्मी देवी, कोरैया जंगल से राजकुमारी, कैमा खादर से कमल किशोर, बेहड़ा से रिंकी देवी, सिसौना से रमेश चंद्र, बनवारीपुर से नियामुद्दीन।
-
बेहजम
बेहजम ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुन्सी से श्याम किशोर ने 615 वोट प्राप्त करते हुए सोम्बारी को 105 वोट से हराया। ग्राम पंचायत रायपुर से चंद्रमोहन राज ने 478 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश को 98 वोटों से हराया, जबकि 15 वोट निरस्त किए गए। ग्राम पंचायत बनिका से मनोज ने 704 वोट प्राप्त कर अपने विरोधी रमेश को कड़ी टक्कर देते हुए 102 वोटों से परास्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत खागीओयल से उमरिया निवासी राकेश ने 621 वोट प्राप्त कर पूर्व प्रधान अशोक को 248 वोटों से हरा दिया। वहीं शेष ग्राम पंचायतों के वोटों की गिनती रात तक जारी रही।
-
पसगवां
पसगवां विकास खंड में ग्राम पंचायत बेहरा जोरावर से लालता प्रसाद, मुरादपुर से रामगुनी, चक पिहानी से अरमदी, मड़बा से रामू कुशवाहा, जमुनिया से कढ़िले रमेश, कटिघरा से अबरूना, पिपरोला कुंअरपुर से वीरपाल कुशवाहा, मछैछा से जितेंद्र कुमार गौतम , फरिया पिपरिया से नीलम देवी, ढखौरा से विनोद कुमार सिंह (मधु सिंह ), खूंटी खुर्द से आशाराम, खूंटी बुजुर्ग से अमिता अवस्थी, काशीपुर से अजय कुमार यादव, ककराही से श्याम प्रकाश, मक़सूदपुर से लालता प्रसाद वर्मा, घाघपुर से भोजराज, बरखैरा से सावित्री यादव और कोटरा से राम औतार ग्राम प्रधान चुने गए।
-
मोहम्मदी
प्रधान पद के उम्मीदवार ग्राम पंचायत खजुरिया से किश्वरी, बढ़वारी मांग से हरे कृष्ण, खजुहा से अल्पना देवी, रामपुर मिश्र से अनीता देवी, बैदा से प्रीति यादव, बहादुर नगर से संगीता देवी, बरैचा से लक्ष्मी, भूड़ा खान से मुन्नी देवी, टेगुन खुर्रमनगर से विनीता देवी, बौधी कला से प्रमिला, बलमिया बढखर से जय श्री देवी निर्वाचित घोषित की गईं।
बलमिया बढ़खर से जय श्री देवी, सिसौरा निकूमपुर से सरोज त्रिवेदी, खेतहारा से रामबती, मुर्तजा अली नगर से शशि देवी, मोहम्मदी सराय से ताहिर खान, बगरेठी से रामवीर सिंह, हथेला वाजिद पुर से ममता, पिपरिया कप्तान से हरविंदर कौर ,उमरपुर से शादाब खां, टीटी गोकन से रती पाल, मौठी खेड़ा सीता देवी निर्वाचित घोषित की गई।
-
पलिया
पुरैना- मोहम्मद शफीक (विजयी), वोट मिले- 265, उपविजेता- संग्राम सिंह, वोट मिले- 218, मुंजहा- लखवीर सिंह गोरे (विजयी), वोट मिले- 561, उपविजेता- गुरनाम सिंह, वोट मिले-345, बनकटी- जय बहादुर (विजयी), वोट मिले- 284, उपविजेता- कमला देवी, वोट मिले-258, ध्यानपुर- ओमवती (विजयी), वोट मिले- 755, उपविजेता- कर्म सिंह, वोट मिले- 671, निबुआबोझ- प्रभुजोत (विजयी), वोट मिले-351, उपविजेता- सलविंदर सिंह, वोट मिले-205, सूरमा- प्रेमशंकर (विजयी), वोट मिले-673, उपविजेता- भज्जोराम, वोट मिले- 652, भूड़ा-प्रेम सिंह (विजयी), वोट मिले-364, उपविजेता- अनीता, वोट मिले-267, पलिया खुर्द- संदीप (विजयी), वोट मिले-751, उपविजेता-रविंद्र, वोट मिले-589, मुरारखेड़ा- संदीप कौर (विजयी), वोट मिले-447, उपविजेता-रंजीत, वोट मिले-165, नगला- श्रीराम (विजयी), वोट मिले-655, उपविजेता- अरुण कुमार, वोट मिले-471, विशेनपुरी- रेखा देवी (विजयी), वोट मिले-850, उपविजेता-बबली सुमन, वोट मिले-779, महंगापुर- गुरमीत सिंह (विजयी), वोट मिले-765, उपविजेता डॉ निराला, वोट मिले-363
-
निघासन
बम्हनपुर से शशि शुक्ला, धरमापुर से राजकुमार, भैरमपुर से अंजू, मुर्तिहा से हरपाल, रायपुर से रामबिलास, सिन्हौंना से शिवराज कनौजिया, ढखेरवा खालसा से अनारकली, बरसोला कलां से सना परवीन, बौधिया से मकसूद अली गुड्डू, पचपेंडा से अहमदनूर, भिडौरा से अमित, मांझा से मीना देवी, सिंगाही देहात से सुप्रिया, शीतलापुर से कपिल, नौरंगाबाद से रतीराम, बिनौरा से माजिद अली प्रधान विजयी रहे।
-
धौरहरा
बेलवावमोती से श्रीराम, चकलाखीपुर से राकेश पाण्डेय, चिकनाजती से प्रेमकान्त वर्मा, कोनिया से दरबारी लाल, समरदाबदाल से तौफीक अहमद, सरगड़ा से इन्द्ररानी, राजापुर भज्जा से विमल चौधरी, हरसिंहपुर से किरन, ऊंचगांव से प्रदीप, मिर्जापुरवा से रामप्रसाद, करौंहा से स्नेहलता विजयी हुई। आरओ मृत्युंजय सिंह व एसडीएम धौरहरा रेनू ने इन लोगों को प्रमाणपत्र दिए।
-
बिजुआ
बिजुआ में प्रधान पद पर पहला रिजल्ट बैबहा मुन्नू सिंह से विमलेश कुमारी का रहा। बेलहा सिकिटिहा से नेपाली, मालपुर से जयपाल, गोंधिया से जसवीर कौर, दरियाबाद से मीरा देवी, भदेड़ से देवेंद्र सिंह, बांसी से चुन्नू लाल, बगिया खेड़ा से छोटे सिंह, पडरिया तुला से पप्पू राज, लखहा भूड़ से कलेक्टर राज, बेलवा मलूकापुुर से विनय राज, नौसर जोगी से शिवकुमार गुप्ता, पकरिया सल्लिहा से श्यामल सिंह यादव, बहादुर नगर से देवेंद्र सिंह उर्फ काके, पिरिया भूड़ से अनिल कुमार, मूड़ा खुर्द से आरती देवी, मूड़ा सवारान से रंजीत यादव, मझौरा से तोताराम, चौखड़ा से रकीब खां, नौसर जोगी से शिव कुमार गुप्ता, इटकुटी से मुकेश सिंह शेरू, रूरा सुल्तानपुर से सोनेलाल, बांसी चुन्नू लाल, बगिया खेड़ा छोटे सिंह, रत्नापुर से आशीष तिवारी विजयी हुए।
-
मितौली
लालपुर ग्रंट से बेचेलाल, विछियानगरा से जितेंद्र सिंह,खनतादेशू से चरन्जू,बेहड़ालाल से निजामुद्दीन, धनपुर से चन्द्रप्रभा, सरेली से सुनीता, कानाखेड़ा से राधेश्याम, मगही से महादेव प्रसाद, बैबहा से सुमन देवी, चटौरा से नरेंद्र कुमार, कपासी से विजय पाल, मोहम्मदपुर नगरा से नीना गुप्ता, बल्लीपुर से शैल सिंह, कल्लीयारामपुर से विनोद दीक्षित, थारन्टनस्मिथ से सोबरनलाल, परसेहरा(कस्ता) से हनीफा खातून, मड़रिया से चोधी लाल, मदारपुर से सरिता देवी, रेवाना से वीरेंद्र कुमार, मुड़ाहरदासपुर से वीरपाल सिंह यादव, खमरिया से छाया देवी, बजरखा से विपिन कुमार, सेनपुर से सुमन देवी, रसूलपुर से मनोज कुमार, खुडेहरा से रामशंकर।
-
सांसद की मां और ससुर विजयी
पसगवां। प्रधान पद के प्रत्याशी और रेखा अरुण वर्मा के ससुर लालता प्रसाद वर्मा ने मकसूदपुर से मतगणना में सबसे अधिक अंतर से जीत दर्जकर अपने प्रतिद्वंद्वी को 1177 मतों से हराया। लालता प्रसाद वर्मा को 1421 और उनके प्रतिद्वंद्वी को 244 मत मिले।
उधर, धौरहरा क्षेत्र की सांसद रेखा अरुण वर्मा की मां /निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख उर्मिला कटियार 641 मत प्राप्त कर बीडीसी चुनी गईं। संवाद
-
एक वोट से जीत दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड
मितौली। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर में प्रधान प्रत्याशी मनोज कुमार ने 316 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को एक मत से हरा दिया है। अशोक कुमार को महज 315 वोट मिले। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों की हालत देखने लायक थी। दिल की लगातार बढ़ रही धड़कन के बीच एक वोट से आखिरकार मनोज सफल हुए। मनोज की जीत पर लोगो ने उन्हें बधाई दी है। संवाद