गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाबरपुर का प्रधान प्रत्याशी 15 मतों से जीत रहा था, बाद में पांच मतों से हार गया। पीड़ित ने डीएम और सहायक निर्वाचन अधिकारी को पुन: मतगणना कराने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
बांकेगंज से जानकी देवी इंटर कॉलेज में हुई मतगणना में बाबरपुर के निवर्तमान प्रधान और वर्तमान प्रत्याशी हरवंश कुमार राज ने बताया कि गणना में वह 15 मतों से जीत चुका था। अपने एजेंट के साथ काउंटर छोड़कर बाहर आ गया, तब उसे पांच मतों से पराजित दिखाया गया। इस बीच चार बजे जब डीएम, एसपी अपने काफिले के साथ पहुंचे तब उसने उन्हें पुन: मतगणना कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया उन्होंने नहीं सुनी और कहा कि यह एआरओ के अधिकार क्षेत्र में है। पीड़ित ने प्रदेश शासन और अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भेज दिए हैं। संवाद