फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्राम पंचायतों के विकास का रोडमैप तैयार करेगा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों की प्रगति का आकलन अब आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की वस्तुस्थिति को परखने, जरूरत के अनुसार बेहतर योजना निर्माण के लिए पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पोर्टल एक अहम कड़ी बनेगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पोर्टल, ग्राम पंचायतों की वास्तविक स्थिति को जानने और योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। यह आवश्यक है कि सभी संबंधित विभाग ग्राम पंचायत स्तर का सटीक और अद्यतन डेटा पोर्टल पर फीड करें, जिससे योजनाएं ज़मीनी हकीकत के अनुसार बनाई जा सकें।
निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, योजनाओं की पहुंच, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जैसे सभी पहलुओं का सत्यापन कर ही डेटा फीड कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर ही आगे की कार्ययोजना तैयार होगी और ग्रामों की रैंकिंग भी तय की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि इंडेक्स के जरिए जिन ग्राम पंचायतों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा, उन्हें पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार भी मिलेगा। यह पहल केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यही आंकड़े भविष्य में ग्राम पंचायतों के लिए दीर्घकालिक विकास योजनाओं का आधार बनेंगे। ब्लाकों पर कार्यशाला का रोस्टर जारी कर दिया गया है, टायर रोस्टर के मुताबिक वहां भी कार्यशालाएं आयोजित होगी। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारी के साथ ही तकनीकी सहायक, डेटा ऑपरेटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें