फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में पलिया की टीम विजयी

Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। श्रीराजेंद्र गिरि स्टेडियम में बृहस्पतिवार देर शाम बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में पलिया चीनी मिल टीम ने गोला चीनी मिल टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

गोला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में पलिया टीम ने 10वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। विनोद मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सचान, सतीश श्रीवास्तव, चेतराम बघेल, विनय शंकर चौबे, गोपाल जायसवाल, तनवीर अहमद, शोभन औदिच्य, अनीस पाठक, विजय पांडे, मुन्ना राठौर, आरएस यादव, शुभम शर्मा और सुनील पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरव इलेवन टायर चौराहा और रमुवापुर इलेवन ने दर्ज की जीत

तिकुनिया। तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गौरव इलेवन टायर चौराहा और रमुवापुर इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
पहले मैच में गौरव इलेवन टायर चौराहा ने टॉस जीतकर 110 रन बनाए। जवाब में बेलरायां वारियर्स की टीम छह विकेट पर 56 रन ही बना सकी। गौरव इलेवन ने 54 रन से जीत दर्ज की। 44 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले आजाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में रमुवापुर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। जवाब में मोहनापुर की टीम 10 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। रमुवापुर की ओर से साहिल ने तीन और गुरजंट सिंह ने दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए अंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें