पलियाकलां। पलिया नगर व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित महादेव क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रन से हराकर खिताब जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में पलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में छोटी पलिया की टीम 16 ओवर में 155 रन ही बना सकी। इस तरह पलिया ने 7 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए गगन धालीवाल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, समाजसेवी आलोक मिश्र, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के साथी प्रेम गुप्ता, उत्तम लोधी, अमन गुप्ता, पलिया नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक अरविंद गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-
गोविंदपुर ने अंबरपुरवा को 44 रन से हराया
रमियाबेहड़। निघासन क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में चल रही प्रीमियर लीग सीजन-6 में सोमवार को किंग्स इलेवन गोविंदपुर ने अंबरपुरवा इलेवन को 44 रन से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में इस बार आठ टीमें भाग ले रही हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन गोविंदपुर ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। अर्जुन अंबाला ने 19 गेंदों में 8 छक्कों और एक चौके की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। हरमन सिंह ने 21 गेंदों में 44 और सुखविंदर सिंह ने 10 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए।
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबरपुरवा इलेवन 15 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। अरुण सिंह ने 31 गेंदों में 34 और पिंटू यादव ने 18 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। गोविंदपुर की ओर से इरफान हाशमी और हरजीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
इस मौके पर रमन सिंह, सतनाम सिंह, साबू सिंह, बबलू पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
खिलाड़ी अर्जुन अंबाला को मैन ऑफ द मैच अवार्ड देते। स्रोत: आयोजक