फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बार-बार पेट खराब हो रहा है तो न करें नजरअंदाज

Mon, 29 Jun 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मियों में पेट खराब होना सामान्य है, लेकिन यदि यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे हल्के में न लें। लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आमतौर पर खानपान की गड़बड़ी से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन

शरीर का महत्वपूर्ण अंग लिवर भोजन पचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सही ढंग से काम न करने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अधिक गर्मी और बदलते मौसम में पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लूज मोशन, पेट भरा-भरा लगना, हल्का दर्द और भूख न लगने जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शिखर वाजपेई ने बताया कि इन दिनों पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। पेट में संक्रमण होने पर आंतों में जलन और सूजन आ जाती है, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिक खाना खाने, भोजन का समय बार-बार बदलने, फ्रिज में रखा ठंडा भोजन खाने और संक्रमित पानी पीने से भी पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी परेशानी बनी रहे तो चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

पेट खराब होने के प्रमुख लक्षण
अपच की शिकायत, पेट में दर्द और मरोड़, जी मचलाना, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, कमजोरी महसूस होना, भूख न लगना।
-
पेट स्वस्थ रखने के उपाय
ताजा भोजन करें। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। खाना खाने से पहले हाथ धोएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें। तले और अधिक मसालेदार भोजन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें