फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिवाली से पहले पेंट बाजार रंगीन, पसंदीदा शेड पड़ने लगे कम

Mon, 26 Oct 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्राहकों की पंसद के मुताबिक मशीन से कलर तैयार करते हुए। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली से पहले घरों की रंगाई-पुताई का दौर तेज होने के साथ पेंट बाजार में रौनक बढ़ गई है। मांग बढ़ने से कई पसंदीदा रंगों का स्टॉक कम पड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में पिंक, ब्लू और हल्के रंगों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

कारोबारी जिया हुसैन ने बताया कि दिवाली पर घरों को नया रूप देने के लिए ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार पेंट खरीद रहे हैं। कारोबारी शिवा के मुताबिक, ग्राहकों की मांग को देखते हुए विभिन्न कंपनियों के रंग और अलग-अलग रेंज उपलब्ध कराई जा रही हैं। मांग बढ़ने से कई रंग कम पड़ गए हैं। इनके लिए दोबारा मांग भेजी गई है और एक-दो दिन में माल आने की उम्मीद है।
पेंट कारोबारी अमन जायसवाल ने बताया कि बाजार में 150 से 850 रुपये प्रति लीटर तक के पेंट उपलब्ध हैं। इनमें 600 से 750 रुपये प्रति लीटर की रेंज वाले पेंट की बिक्री अधिक है। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार एक, चार, 10 और 20 लीटर के डिब्बों में पेंट मिल रहे हैं। विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों पर तीन से नौ साल तक की गारंटी भी दे रही हैं। ग्राहक कीमत के साथ गुणवत्ता और टिकाऊपन को ध्यान में रखकर पेंट चुन रहे हैं।
विज्ञापन

हिमांशु जायसवाल ने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद के रंग खरीद रहे हैं, लेकिन पिंक, ब्लू और हल्के रंगों की मांग सबसे अधिक है।

एनी कलर, वन प्राइस ऑफर भी भा रहा
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई कंपनियों ने ‘एनी कलर, वन प्राइस’ की स्कीम शुरू की है। इसके तहत निर्धारित श्रेणी में ग्राहक अपनी पसंद का कोई भी रंग एक समान कीमत पर खरीद सकते हैं। रंगों की पसंद के साथ कीमत में एकरूपता का यह ऑफर ग्राहकों को पसंद आ रहा है। इससे उन्हें अपनी पसंद का शेड चुनने के अधिक विकल्प मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें