फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोमांचक मुकाबले में पहाड़नगर टीम बनी चैंपियन

Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज के पहाड़नगर गांव में विजेता टीम को ट्राफी देते अति​थि। स्त्रोत : आयोजक।
विज्ञापन
बांकेगंज। पहाड़नगर गांव में आयोजित 13 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को जीडीपी आजाद हिंद पहाड़नगर और भोजपुरिया दबंग टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पहाड़नगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल में भीरा की भोजपुरिया दबंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में उतरी जीडीपी आजाद हिंद पहाड़नगर टीम ने आठ विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। तहसील अध्यक्ष राजवीर सिंह ने टीम को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार, ज्ञानचंद्र, रेशम सिंह गिल, सुखविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, मनोहर और अनूप समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें