फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा में 85, पलिया में 43, मोहम्मदी में 59 शिकायतें

Tue, 21 Apr 2015 08:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल के तीसरे मंगलवार को डीएम किंजल सिंह ने धौरहरा में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतें सुनीं। तहसील दिवस में कुल 85 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। पट्टे की भूमि पर कब्जा न मिलने की एक शिकायत पर डीएम ने एसडीएम धौरहरा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को निर्देश दिए कि विरासत जैसे कार्य तत्काल कराए जाएं।
विज्ञापन

धौरहरा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील दिवस पर डीएम को बताया कि धौरहरा नाले पर मोड़ ज्यादा होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि आठ दिन के अंदर नाले के ऊपर बाड़ लगाकर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी प्रार्थनापत्र के साथ रजिस्टर में भी अंकित किया जाए। जिससे निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत कराया जा सके।
तहसील दिवस मे कुल 85 शिकायती प्रार्थनापत्र मिले, जिसमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में एसपी अरविंद सेन, सीडीओ नितीश कुमार, एसडीएम, तहसीलदार समेत संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। पलिया में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस मे 43 समस्याएं आईं जिनमें महज एक का ही निस्तारण मौके पर हो सका। तहसील दिवस में सीओ समेत तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 59 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एडीएम हरिकेश चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह, एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, तहसीलदार दशरथ कुमार, सीओ एसी श्रीवास्तव, घनश्याम भारतीय सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मितौली। तहसील मितौली में एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। इसमे कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसील दिवस में सीओ मिथलेश दीक्षित, बीडीओ राकेश प्रसाद, बीडीओ बेहजम, एसओ मितौली, नीमगांव और मैगलगंज मौजूद रहे।
उधर लखीमपुर में एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 75 शिकायतें आई जिनमें 12 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर तहसीलदार नीरज पटेल समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें