फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने स्थगित किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी समिति में धरना स्थल पर धरना स्थगित करने के संबंध में जानकारी देते किसान नेता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर धान का समर्थन मूल्य और गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना चौथे दिन किसानों ने स्थगित कर दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि खेती किसानी का काम प्रभावित हो रहा था इसलिए यह निर्णय लेना पड़ा। जल्द ही नई रणनीति तय कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने चार अक्तूबर से मंडी समिति में धान का समर्थन मूल्य और गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों और किसानों के सहयोग से संगठन सफल रहा है। किसानों के संघर्ष को देखते हुए मंडी समिति में अक्तूबर से लगे धान के केंद्रों पर छह दिन बाद धान की खरीद शुरू हुई है। पांच अक्तूबर को धरना प्रदर्शन पर चीनी मिल यूनिट हेड ओमपाल सिंह और फैक्टरी मैनेजर आरके मिश्र की मौजूदगी में एसडीएम ने गन्ने का संपूर्ण भुगतान नवीन पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अमनदीप सिंह, बलकार सिंह, राजवीर सिंह, जर्मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह, प्रमोद कुमार, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राइस मिलर्स नहीं माने बेनतीजा रही बैठक
मंगलवार की देर शाम मंडी समिति सचिव कार्यालय में एसडीएम अखिलेश यादव की मध्यस्थता में किसानों और राइस मिलर्स के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। जब किसानों ने मंडी समिति के अंदर राइस मिलर्स से बोली लगाकर धान खरीदने को कहा तो राइस मिलर्स ने नई किसान नीति का हवाला देते हुए मना कर दिया। कहा कि किसान अपनी उपज कहीं भी बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें