फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीएसी कांस्टेबल ने दर्ज कराए बयान, 12 को अगली सुनवाई

Fri, 31 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में शुक्रवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में पीएसी कांस्टेबल अवधेश सिंह यादव ने बयान दर्ज कराए। इसके बाद बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने कांस्टेबल अवधेश सिंह यादव को अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया के क्रीड़ा स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। मुख्य परीक्षा में उन्होंने कहा कि थार, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की गति स्कूल के पास कम थी, लेकिन प्रदर्शनकारी भीड़ के पास पहुंचते ही गाड़ियों की गति अचानक तेज हो गई थी। इसके कुछ देर बाद हादसे की खबर मिली। गवाह ने हादसे और उसके बाद के हालात की जानकारी दी। बचाव पक्ष की जिरह के दौरान उन्होंने दुर्घटना में बोलेरो के शामिल होने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें