फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अगर मैडम नहीं बचाएंगी, तो हम मुकरकर उन्हें फंसा देंगे

Fri, 31 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए जाने के मामले में सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो और ऑडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में आ गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इन ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पहला वायरल ऑडियो मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के चालक संदीप यादव और एक अन्य व्यक्ति के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। इसमें संदीप कथित तौर पर कह रहा है कि मैडम की गलती नहीं है, लेकिन मामला हाइलाइट होने के बाद अगर वह उन्हें नहीं बचाएंगी तो वे मुकरकर उनको फंसा देंगे। वह लोगों से लिए रुपये लौटाने की भी बात कह रहा है। साथ ही दावा कर रहा है कि मुनीफ के रुपये देते समय उसने मैडम का वीडियो बनाया था। वह यह भी कह रहा है कि अगर वे फंसेंगे तो मैडम को भी फंसा देंगे।
दूसरा ऑडियो प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता और चालक संदीप यादव के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। करीब 45 मिनट के इस ऑडियो में एक अन्य चालक अजीत को हटाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत बताई जा रही है। इसमें संदीप लगातार प्राचार्य से अजीत को दोबारा नौकरी पर बुलाने की बात कहने के साथ पूर्व में बोले गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांग रहा है।
विज्ञापन

डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि किसी महिला की बिना इजाजत ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड कराना अपराध है। मुझ पर दबाव बनाने के लिए ऑडियो एक-एक कर वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से संदीप को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें