इमलिया गांव में झोपड़ी पर पलटा ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक। संवाद
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के इमलिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को गन्ना लेकर ऐरा चीनी मिल जा रहा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोंपड़ी पर पलट गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य और आसपास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। हादसे में झोपड़ी के साथ खड़ा एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद