फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बादल छाने से किसान परेशान

Sun, 12 Apr 2015 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिले भर में आसमान में बादल छाए रहे तो शहर समेत कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी हुई और किसान बारिश की आशंका से परेशान रहे। किसानों का मानना है कि गेहूं कटाई अभी बाकी है। बारिश हुई तो बचा खुचा गेहूं भी बरबाद हो जाएगा। दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बांकेगंज। रविवार को एक बार फिर मौसम में आए अचानक बदलाव से किसान हलकान हैं। आसमान में छाए घने काले बादलों को देख किसानों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। आसमान में छाए बादलों से बारिश होने पर खेतों में कटाई की हुई गेहूं फसल के भीगने का खतरा मंडराने लगा है। पहले से ही बेमौसम आंधी पानी और ओलावृष्टि से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस साल मौसम के रुख को देखते हुए कंबाइन मशीनों की कमी पड़ गई है। जिन किसानों को कंबाइन नहीं मिल पा रही है, वह किसान मजदूरों के सहारे हाथ से गेहूं कटाई करा रहे हैं। इस बीच एक बार फिर खराब मौसम से किसानों के चहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं। पहले से ही मुसीबत का मारे किसानों को आसमान में छाए बादलों से खेतों में कटी पड़ी गेहूं फसल के भीगने की चिंता सता रही है। इसको लेकर वह परेशान है।
15 या 16 अप्रैल को हो सकती है मामूली बारिश
लखीमपुर। कृषि यूनीवर्सिटी पंतनगर के मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि 13 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 15 या 16 अप्रैल को आसमान में घने बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बारिश की फिर संभावना है, इसलिए किसान 15 से पहले गेहूं की कटाई कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें