फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में 24 घंटे में 11 हजार किमी से अधिक गश्त

Wed, 29 Jul 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इंटरनेशनल टाइगर डे के उपलक्ष्य में दुधवा टाइगर रिजर्व में 27 जुलाई सुबह आठ से 28 जुलाई सुबह आठ बजे तक 24 घंटे का विशेष लॉन्ग रूट पेट्रोलिंग अभियान चला। अधिकारियों-कर्मचारियों ने 11 हजार किलोमीटर से अधिक गश्त कर वन्यजीव सुरक्षा का संदेश दिया। इनमें 1400 किलोमीटर से अधिक पैदल गश्त भी शामिल रही।
विज्ञापन

उपनिदेशक जगदीश आर के निर्देशन में चार पहिया, दो पहिया वाहनों के साथ हाथी, ट्रैक्टर और नाव से भी गश्त की गई। बेलरायां, उत्तर सोनारीपुर, बनकटी, गौरीफंटा, सठियाना, दक्षिण सोनारीपुर, दुधवा, किशनपुर और मैलानी रेंज में टीमें बनाकर निगरानी की गई। अधिकारियों ने इसे वन और वन्यजीव संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।

बाघ सुरक्षा के लिए की पेट्रोलिंग

तिकुनिया। विश्व बाघ दिवस के उपलक्ष्य में दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और बाघों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे की लॉन्ग रूट पेट्रोलिंग की गई। वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद
विज्ञापन


मैलानी रेंज में भी हुई पेट्रोलिंग

बांकेगंज। विश्व बाघ दिवस पर किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज में 24 घंटे की लॉन्ग रूट पेट्रोलिंग की गई। रेंजर नवीन दिवाकर के नेतृत्व में वनकर्मियों ने जंगल के दुर्गम रास्तों पर पैदल, वाहन और साइकिल से सघन तलाशी ली। पेट्रोलिंग मंगलवार सुबह आठ बजे समाप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें