फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऑरेंज अलर्ट जारी, आज फिर गिर सकते हैं ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार को तेज आंधी-बारिश के बाद से दो दिनों तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन शनिवार से फिर से मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों के लिए जिले में आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं अब शनिवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
पिछले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया था। बुधवार रात को और बृहस्पतिवार सुबह जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह बारिश हुई, उसके बाद मौसम सामान्य रहा। शुक्रवार को तेज धूप निकली, लेकिन हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश, आंधी व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मौसम खराब होने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इस दौरान मौसम खराब होने की आशंका अधिक होती है, जिससे सामान्य जीवन में व्यवधान हो सकता है। ऐसे मौसम में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें